फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for 45 temporary workers for paddy procurement at Gohana Mandi; approval granted to deploy 12.

Sonipat News: गोहाना मंडी में धान खरीद के लिए 45 अस्थाई कर्मचारियों की मांग, 12 लगाने की मिली मंजूरी

Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for 45 temporary workers for paddy procurement at Gohana Mandi; approval granted to deploy 12.
फोटो - नई अनाज मंडी परिसर में पड़ी हुई धान की फसल। संवाद - फोटो : Archive
गोहाना। मार्केट कमेटी में धान की व्यवस्थित ढंग से खरीद करवाने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। खरीद का कार्य सुचारु रूप से करवाने के लिए अधिकारियों ने मुख्यालय से 45 अस्थाई कर्मचारियों की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यालय ने इनमें से अब तक 12 ऑपरेटर लगाने की मंजूरी दी है। अतिरिक्त कर्मचारी नहीं होने की स्थिति में मंडी में व्यवस्था बिगड़ सकती है। इससे किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में धान, कपास और बाजरा की आवक हो रही है। वर्तमान में मंडी में फसल की आवक कम है। प्रतिदिन दो से तीन हजार क्विंटल तक धान पहुंच रहा है। जल्द ही यह आंकड़ा एक लाख क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंचने की संभावना है। सीजन के दौरान फसल की खरीद व्यवस्था में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को गेट पास जारी करने, खरीद करवाने और रिकॉर्ड तैयार करने का कार्य कर्मचारियों पर निर्भर है। मार्केट कमेटी में आठ मंडी सुपरवाइजर और दो ऑक्शन रिकॉर्डर हैं, जबकि ऑक्शन रिकॉर्डर के 10 पद स्वीकृत हैं। सीजन को देखते हुए कर्मचारियों की यह संख्या पर्याप्त नहीं है।
कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों ने मुख्यालय से 45 कर्मचारियों की मांग की है। इनमें 30 ऑपरेटर, 11 चौकीदार और चार ऑक्शन रिकॉर्डर शामिल हैं। मुख्यालय ने अभी केवल 12 ऑपरेटर लगाने की मंजूरी दी है।
अनाज मंडी और खरीद केंद्र पर हैफेड करेगी पीआर धान की खरीद
उपमंडल में पीआर धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी खरीद नई अनाज मंडी और कासंडी खरीद केंद्र पर होगी। इसके लिए खरीद एजेंसी भी निर्धारित कर दी गई है। दोनों स्थानों पर हैफेड धान की सरकारी खरीद करेगी।
18,258 क्विंटल हो चुकी है धान की आवक
शहर की नई अनाज मंडी में बीते करीब एक सप्ताह से धान की आवक हो रही है। 1509 किस्म के धान की आवक 18,258 क्विंटल तक पहुंच चुकी है। इसके अतिरिक्त मंडी में 60 क्विंटल बाजरा और 357 क्विंटल कपास की आवक भी हो चुकी है।

-----------------------
धान सीजन में कर्मचारियों की कमी है। मुख्यालय से 45 कर्मचारियों की मांग की गई है, जिनमें से 12 कर्मचारी लगाने की मंजूरी मिली है। सभी कर्मचारी आने के बाद मंडी में खरीद संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी।
सविता जैन, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article