फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat sold 56 rupees more than the minimum support price in Sonipat grain market, 6242.5 quintals of mustard sold

Sonipat News: सोनीपत अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से 56 रुपये महंगा बिका गेहूं, 6242.5 क्विंटल आई सरसों

Sun, 07 Apr 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Wheat sold 56 rupees more than the minimum support price in Sonipat grain market, 6242.5 quintals of mustard sold
सोनीपत। जिले की मंडियों में शनिवार को सरसों की खरीद प्रक्रिया जारी रही। सोनीपत की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू है। खास बात यह है कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि यह मंडी में प्राइवेट की ओर से 56 रुपये महंगा 2331 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। बाद में दो किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे, लेकिन नमी होने के कारण इसकी खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में शनिवार को हैफेड की ओर से 6242.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इनमें से सोनीपत अनाज मंडी में सबसे अधिक 1950 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। गोहाना मंडी में 1835 क्विंटल, गन्नौर मंडी में 1575 क्विंटल व खरखौदा मंडी में 882 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। जिले की मंडियों में हैफेड की ओर से अब तक 29242.5 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें से करीब 24500 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। अभी 4742.5 क्विंटल सरसों का उठान शेष है।
विज्ञापन

हैफेड के डीएम उमाकांत का कहना है कि मंडियों में आ रही सरसों की खरीद करते हुए साथ के साथ उठान भी करवाया जा रहा है। अधिकतर किसानों को फसल का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed