{"_id":"67f422f1679a0c908d0221c1","slug":"wheat-purchased-for-the-first-time-in-the-season-in-gohana-and-ganaur-grain-market-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134900-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना और गन्नौर अनाज मंडी में सीजन में पहली बार खरीदा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना और गन्नौर अनाज मंडी में सीजन में पहली बार खरीदा गेहूं
Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की ढेरी में नमी की जांच करते आढ़ती व अधिकार
सोनीपत/गन्नौर। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक व सरकारी खरीद जारी रही। गोहाना व गन्नौर मंडी में सीजन में पहली बार गेहूं की खरीद शुरू हुई। सोमवार को 1.02 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद होने पर किसानों को राहत मिली है। किसान कई दिन से मंडियों में गेहूं लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन नमी होने की वजह से उसे नहीं खरीदा जा रहा था।
इसके चलते किसानों को परेशानी हो रही थी। अनाज मंडी में मंगलवार को गेहूं की सरकारी खरीद हुई। सोनीपत मंडी में हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से 12970 क्विंटल और गोहाना अनाज मंडी में 4380 क्विंटल गेहूं एमएसपी पर खरीदा गया। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से खरखौदा मंडी में 85000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
इसके अलावा गन्नौर अनाज मंडी में 14008 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। खरीद एजेंसियों की ओर से 14 फीसदी से कम नमी मिलने पर गेहूं खरीदा जाएगा। फरमाणा खरीद केंद्र में हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से 400 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वहीं, कासंडी खरीद केंद्र में 1250 क्विंटल, पुगथला में 1095 और सनपेड़ा में 6624 क्विंटल गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।