{"_id":"68a8da52e5ac70d35c0048c0","slug":"whatsapp-of-many-police-officers-including-acp-of-ganaur-has-been-hacked-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141093-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर के एसीपी समेत कई पुलिस अधिकारियों के वाट्सएप हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर के एसीपी समेत कई पुलिस अधिकारियों के वाट्सएप हैक
Sat, 23 Aug 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। साइबर ठग ने गन्नौर एसीपी ऋषिकांत समेत कई पुलिस अधिकारियों के वाट्सएप हैक कर लिए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के नाम से लोगों से रुपयों की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों के पास जब फोन आने लगे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
एसीपी ऋषिकांत के अलावा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई राजेश और मोहाना थाना प्रभारी मोहन सिंह का वाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया। साइबर ठग ने अधिकारियों के परिचितों और विभागीय कर्मचारियों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे और तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाया।
इसकी जानकारी कर्मचारियों के माध्यम से अधिकारियों को हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि उन्होंने वाट्सएप एप डिलीट कर दोबारा डाउनलोड कर लिया है। उन्होंने लोगों से अपील कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और न ही कोई लेन-देन करें। यदि किसी का वाट्सएप हैक होता है तो अकाउंट को तुरंत डीएक्टिवेट करें। इस घटना के बाद विभाग ने साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है।