फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   WFI Suspension: Vinesh shared the post, wrote Lines of a Poem

WFI Suspension: विनेश ने शेयर की पोस्ट, लिखा- 'बस इस बात का सब्र है, ऊपर वाले को सब खबर है'

Sun, 24 Dec 2023 02:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 02:17 PM IST
सार

वहीं बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र ने भारतीय कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी को खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित करने पर कहा कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। 

विज्ञापन
WFI Suspension: Vinesh shared the post, wrote Lines of a Poem
Vinesh Phogat - फोटो : instagram

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी को खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। इसके बाद से ही खेल जगत में काफी हलचल है। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रसिद्ध शायर एवं गीतकार साहिर लुधियानवी की कविता के बोल पोस्ट किए हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बस इस बात का सब्र है ऊपर वाले को सब खबर है..।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने चुनाव के एक दिन बाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया की पोस्ट को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने यहां तक लिख दिया था कि किसी खिलाड़ी के मरने पर रोने का इंतजार करना अभी। आपका नया भारत देश मुबारक हो महिलाओं के सम्मान में।
विज्ञापन


वहीं पहलवान बजरंग पूनिया के भाई हरेंद्र पूनिया ने एक पोस्ट पर लिखा है कि भगवान के देर है अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि यह सब पहलवानों की मेहनत का परिणाम है। सरकार ने सही फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed