फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welfare of life is possible only by following God's Vedas: Sandeep

जीवन का कल्याण परमेश्वर की वेदवाणी के आचरण से ही संभव : संदीप

Fri, 27 Oct 2023 06:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Oct 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Welfare of life is possible only by following God's Vedas: Sandeep
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित आर्य समाज में 37वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें दिन शुक्रवार को आचार्य संदीप दर्शनाचार्य और संदीप श्रेयार्थी के ब्रह्मत्व में सामवेद के मंत्रों से यज्ञ किया गया। आर्योदय गुरुकुल के ब्रह्मचारियों संतोष आर्य, नीरज आर्य ने सामवेद के मंत्रों का सस्वर उच्चारण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता तरुण देवीदास ने आचार्य से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

आचार्य संदीप दर्शनाचार्य ने बताया कि हमारे जीवन का कल्याण केवल परमेश्वर की दिव्य वेद वाणी के आचरण से ही संभव है। वेद सब सत्य विद्याओं का पुस्तक है। वेद का पढ़ना, पढ़ाना व सुनना, सुनाना सब आर्यों का परम धर्म है। आचार्य चंद्रेश ने अपने प्रवचन में कहा कि महर्षि पतंजलि ने योग के आठ अर्थात अष्टांग योग को अनिवार्य बताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान महिपाल आर्य ने की और संचालन महासचिव रविंद्र कुकरेजा ने किया। इससे पहले महात्मा वेदमुनि की पत्नी स्व. महात्मा ऊषायती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कुलदीप आर्य, जेके अरोड़ा, अमित मदान, पुलकित कुकरेजा, राजकुमार मुखी, श्यामलाल मुखी व रविंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed