फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcomed the overall trophy winning team of the state level science exhibition

Sonipat News: राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की ओवरऑल ट्रॉफी विजेता टीम का किया स्वागत

Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the overall trophy winning team of the state level science exhibition
फोटो 35- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की ओवरऑल ट्रॉफी व
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का उच्चतर शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में ओवरऑल ट्रॉफी जीतने पर स्वागत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करनाल के पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में किया गया। संस्थान के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डा. मंजुला स्पाह ने विजेता छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जीवीएम महाविद्यालय के विज्ञान संकाय की डीन पुनीता बतरा ने बताया कि राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को प्रतिभागिता का मौका मिला। प्रदर्शनी में 69 महाविद्यालयों के 148 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जीवीएम महाविद्यालय की छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान व भूगोल पर वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

इनमें बीएससी द्वितीय वर्ष की उर्वी व तृतीय वर्ष की साक्षी ने विकास को बढ़ावा देने वाले रेजीडेंसी की सुरक्षा करना विषय पर मॉडल प्रदर्शित किया, जिसे राज्यस्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं भूगोल में रिमोट सेंसिंग: एक उज्ज्वल भविष्य का मानचित्रण विषय पर बीए भूगोल ऑनर्स प्रथम वर्ष की साक्षी व निकिता ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रदेशस्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में उर्वी व निकिता को सर्वश्रेष्ठ व्याख्याकार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रभारी प्राध्यापिका शिवानी ने छात्राओं का सहयोग किया। वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. रश्मि जावा, भूगोल विभाग से रजनी कत्याल व केसी नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed