{"_id":"694eee3559d42a71c506415e","slug":"welcome-2026-government-schools-in-every-cluster-will-be-modeled-after-private-schools-and-students-from-the-district-will-receive-training-at-isro-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147301-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत 2026 : हर क्लस्टर में निजी स्कूल की तर्ज पर होगा राजकीय विद्यालय, इसरो में प्रशिक्षण लेंगे जिले के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत 2026 : हर क्लस्टर में निजी स्कूल की तर्ज पर होगा राजकीय विद्यालय, इसरो में प्रशिक्षण लेंगे जिले के छात्र
Sat, 27 Dec 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गांव मोहाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निर्माणाधीन भवन। संवाद
सोनीपत। प्रदेश में एजुकेशन सिटी के नाम से विख्यात सोनीपत में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में हर क्लस्टर में एक राजकीय विद्यालय को निजी स्कूल की तर्ज पर बनाया जाएगा। जिला के छह विद्यार्थियों का दल पहली बार इसरो में प्रशिक्षण लेने गया है। छह विद्यार्थियों के दल को और भेजने की तैयारी की जा रही है।
शिक्षा विभाग दो और राजकीय विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा दिलवाने के लिए मांग भेज चुका है। वर्ष 2026 में पीएमश्री विद्यालयों की संख्या जिले में 13 हो जाएगी। साथ ही तीन विद्यालयों को नए भवन की सौगात मिलेगी।
शिक्षा विभाग ने नए साल में हर क्लस्टर में एक राजकीय विद्यालय को निजी स्कूल की तर्ज पर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। एक क्लस्टर में 6 से 7 विद्यालयों को शामिल किया गया है। आधुनिक बनने वाले इन विद्यालयों में विद्यार्थियाें के लिए शिक्षा से लेकर हर सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
हर विषय के अलग-अलग शिक्षकों के साथ ड्रैस कोड, आईकार्ड, अनुशासन, लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर, एक्टिविटी कक्ष, हरा-भरा वातावरण जैसी सभी व्यवस्थाएं होगी। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाया जा सकेगा। शिक्षा विभाग ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
गोहाना-जाखौली के राजकीय कन्या विद्यालय को मिलेगा पीएमश्री का दर्जा
गोहाना व गांव जाखौली के राजकीय कन्या विद्यालय को पीएमश्री का दर्जा दिलाने के लिए निदेशालय को मांग भेजी गई है जबकि वर्ष 2024 में जिले में 9 पीएमश्री राजकीय विद्यालय थे जिनकी वर्ष 2025 में संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। शैक्षणिक सुधार के लिए 9 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें विद्यार्थियों को सीबीएसई के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला के छह विद्यार्थी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में प्रशिक्षण ले रहे हैं जबकि 06 मेधावी छात्रों को और भेजने की तैयारी है।
तीन विद्यालयों को मिलेगा नया भवन
पुरखास, मोहाना व जसराना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के नए भवन की सौगात मिलेगी। पुरखास व मोहाना में निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जबकि जसराना के लिए मुख्यालय से बजट की मांग की गई है। इन विद्यालयों में 12-12 कक्षा कक्ष के अलावा 2-2 लैब, शौचालय, पुस्तकालय, एक्टिविटी, कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्था होगी। जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान संबंधी विषयों की 18 लैब तैयार हो चुकी है। वहीं 21 लैब निर्माण जारी है। समग्र शिक्षा विभाग के तहत 66 राजकीय विद्यालयों में नई चहारदीवारी, खस्ताहाल कमरों, शौचालयों, कंप्यूटर व एक्टिविटी कक्ष में सुधार किया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएं।