फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Visibility in fog was five meters, chances of rain today

मौसम : पांच मीटर रही कोहरे में दृश्यता, आज बारिश के आसार

Sat, 11 Jan 2025 04:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
Weather: Visibility in fog was five meters, chances of rain today
फोटो 22- सोनीपत के गांव रोहट में घने कोहरे के बीच दिन में लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
सोनीपत। जिले में दो दिन खिली धूप के बाद शुक्रवार को जिलावासियों को फिर घने कोहरे का सामना करना पड़ा। तड़के कोहरा बूंदों की तरह बरसता रहा। कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर तक रह गई थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे रेंगते हुए चल रहे थे। दोपहर बाद कोहरे का प्रभाव कम होने पर ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि आगामी दो दिन तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। दो दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार को जिला फिर कोहरे की आगोश में समा गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे धूप निकली, हालांकि कुछ देर बाद आसमान पर फिर बादल छा गए। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से आगामी दो दिन बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ
दिसंबर के अंतिम दिनों से जिले में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं। जिस कारण बारिश हुई है। शुक्रवार को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से 11 व 12 जनवरी को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 13 जनवरी के बाद शीतलहर का एक नया दौर शुरू होगा, लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से जिलावासियों को कोहरे का सामना करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके प्रभाव से शनिवार व रविवार को बारिश होने की संभावना है। अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नही आ रहे।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed