फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Slight drop in minimum temperature, increase in maximum

मौसम : न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट, अधिकतम में इजाफा

Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Weather: Slight drop in minimum temperature, increase in maximum
सोनीपत। सर्दी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई तो अधिकतम में इजाफा हुआ है। जल्द ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के बाद शीतलहर मैदानी इलाका शीतलहर की चपेट में है। वहीं ग्रैप-4 लगने के बाद भी कूड़े में आग लगाई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रैप-4 लागू किया गया है। इसके बाद भी पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के प्रतिबंध के बाद भी कूड़े के निस्तारण जलाकर किया जा रहा है। एक तरफ जहां निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हैं, वहीं रोहतक रोड पर लगातार दूसरे दिन भी कूड़े की आग से धुआं उठता रहा। सोनीपत में प्रदूषण का स्तर मापने के लिए मुरथल में मॉनिटरिंग सिस्टम (यंत्र) लगाया गया है। यंत्र तीन दिन से काम नहीं कर रहा है। एक अन्य साइट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 356 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट

मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली। दिन भर छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आगामी दिनों में भी शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। जिससे दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम में ठंडक घुल रही है। जल्द ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके जगदीशपुर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed