फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: People shivering in the cold, drizzle expected again tomorrow

मौसम : ठंड में ठिठुरे लोग, कल फिर बूंदाबांदी के आसार

Fri, 03 Jan 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Weather: People shivering in the cold, drizzle expected again tomorrow
सोनीपत। कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड झेल रहे जिलावासियों को एक बार फिर से बूंदाबांदी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 6 जनवरी तक बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन


मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शीतलहर चलने से जिलावासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन वह ठंड से राहत नहीं दिला सकी। दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। वीरवार को जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। अब ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन




जनवरी में कई पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो जनवरी में एक के बाद एक पांच से सात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसकी वजह से जनवरी में मौसम के मिजाज में बार-बार बदलाव आते रहेंगे। शनिवार को भी सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि क्षेत्र के लिए बारिश व बूंदाबांदी फायदेमंद

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के बाद अगर जनवरी माह में भी अच्छी बारिश होती है तो यह कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश का सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल में होगा। हालांकि ओलावृष्टि होने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। बारिश होने से कड़ाके की ठंड झेल रही सब्जियों की फसलों को भी फायदा पहुंचेगा।




शनिवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। जनवरी में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। ऐसे में मौसम में बदलाव होता रहेगा।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed