फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   weather, fog, accident

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, गोहाना व खरखौदा में हाईवे पर दस से ज्यादा वाहन टकराए

Sat, 13 Feb 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
weather, fog, accident
गांव मुंडलाना के पास एक-दूसरे से टकराने के बाद हाईवे पर लगी वाहनों की कतार व खड़े लोग। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में शुक्रवार सुबह छाया घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया। दृश्यता कम होने के चलते वाहन रेंगते हुए चलने को मजबूर हुए। घने कोहरे के चलते रोहतक-पानीपत हाईवे पर मुंडलाना गांव के पास एक के बाद सात वाहन आपस में टकरा गए। हाईवे की दूसरी तरफ पिकअप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सदर थाना और मुंडलाना चौकी की पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

वीरवार रातभर मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह सात बजे घना कोहरा छा गया। इससे दृश्यता बहुत कम हो गई। रोहतक-पानीपत हाईवे पर करीब 20 वाहन कतार में पानीपत जा रहे थे। धुंध में रास्ता दिखाई नहीं देने पर गांव मुंडलाना के निकट एक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद सात वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। दो ट्रक, तीन कार व एक कैंटर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उनमें सवार कई लोग चोटिल हुए। हालांकि ज्यादा चोट नहीं लगी। वहीं पानीपत की ओर से आ रही पिकअप जीप डिवाइडर से टकरा कर हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में पिकअप का चालक बच गया। जब पिकअप डिवाइडर से टकराई तो वहां कई व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने एक तरफ कूदकर जान बचाई। इससे हाईवे पर वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। उसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। कोहरे के चलते वाहन रेंगते हुए गुजरे।
विज्ञापन

कैंटर व पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल
कोहरे के चलते गांव सिसाना में रोहतक मार्ग पर गोशाला के पास हुए हादसे में एक पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। मायापुरी, दिल्ली निवासी राजा अपनी पिकअप गाड़ी लेकर रोहतक जा रहा था। उसकी गाड़ी कैंटर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी छाएगा कोहरा
तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही हवा में आद्रता बढ़ गई है। इससे हवा में कोहरा बढ़ रहा है। लोगों को तीन दिन से कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है। अभी बारिश होने के संकेत नहीं है। शनिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। इस सप्ताह बादल छाए रहने के चलते तापमान ज्यादा रहेगा।

वर्जन
मौसम बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर सुबह-शाम सर्दी और दोपहर को तेज गर्मी के रूप में सामने आ रहा है। अभी धुंध और बादल छाए रहने से परेशानी का सामना करना होगा। बदलते मौसम में पानी का पर्याप्त सेवन करें और कपड़े पहनने में लापरवाही न करें।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed