फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Cloudy throughout the day, rain starts in the evening

मौसम : दिन भर छाए रहे बादल, शाम को बारिश शुरू

Thu, 04 Jul 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Weather: Cloudy throughout the day, rain starts in the evening
सोनीपत। मौसम में आ रहे बदलाव से दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। हवा की गति धीमी होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। शाम होते ही हवाएं चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट की बारिश में ही कड़ी सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश से तापमान में भी तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने सप्ताह के अंत तक गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और हवा की गति बेहद कम थी। जिससे दिन भर उमस बनी रही। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आसमान घने काले बादलों से घिर गया और राहत की बूंदे बरसने लगी। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद से वातावरण में उमस कम हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भले तीन डिग्री तक की गिरावट आई हे, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को जिले में औसतन 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन

वर्जन

सप्ताह के अंत तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी।
डाॅ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed