Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Clouds rained in Kharkhoda and Rai, clouds remained at other places.

मौसम : खरखौदा और राई में बरसे मेघ, अन्य स्थानों पर छाए रहे बादल

Fri, 28 Jun 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Weather: Clouds rained in Kharkhoda and Rai, clouds remained at other places.
सोनीपत। जिले में कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार तड़के भी खरखौदा व राई क्षेत्र में तेज जबकि जिले के अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशगवार बना रहा। दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे, इससे बारिश होने की संभावना बनी रही। दिन में बादलों के बीच से धूप-छांव का खेल चलता रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जिले में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं जो 05 जुलाई तक बने रहेंगे। शुक्रवार को जिले में हुई बारिश के बाद जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8. डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन

खरखौदा में 14 एमएम तो राई क्षेत्र में 11 एमएम बारिश

दिल्ली में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। जहां सुबह झमाझम बारिश हुई। जिले में भी सुबह से ही आसमान घने बादलों से ढका रहा। खरखौदा खंड में सुबह 14 एमएम तो राई खंड में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed