फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   We got republican India due to the struggle, sacrifice and martyrdom of patriots: Nikhil Madan

देशभक्तों के संघर्ष, त्याग व शहादत से मिला हमें गणतांत्रिक भारत : निखिल मदान

Tue, 28 Jan 2025 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
We got republican India due to the struggle, sacrifice and martyrdom of patriots: Nikhil Madan
फोटो 34: सोनीपत के गोहाना में शहीद मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में आयोजित उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिव
गोहाना। शहीद मदन लाल ढिंगरा स्टेडियम उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सोनीपत विधायक निखिल मदान ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए परेड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देशभक्तों के संघर्ष, त्याग व शहादत से हमें गणतांत्रिक भारत मिला है। इसकी एकता, अखंडता बनाए रखना हमारा दायित्व है। समारोह में 12 स्कूल व पीटी में सात स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति व हरियाणावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। परेड में हरियाणा पुलिस व झांकियों में कृषि विभाग अव्वल रहे। मुख्यातिथि ने बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, नायब तहसीलदार अभिमन्यु, भाजपा नेता इंद्रजीत वीरमानी, डाॅ. ओम प्रकाश, सहायक रजिस्ट्रार प्रशांत कौशिक, एसडीओ डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विधायक ने ध्वज फहरा कर संविधान निर्माता को किया नमन

गन्नौर। नई अनाज मंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने ध्वज फहराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों को भी नमन किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। विधायक ने स्वतंत्रता सेनानी एवं विरांगनाओं के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। भिगान टोल प्लाजा पर रुपयों व कागजात से भरा बैग उनके मालिक को लौटाने वाले टोल कर्मी सूरज को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, एसीपी मलकीत सिंह, तहसीलदार सुमन लता, नायब तहसीलदार गजेंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
खरखौदा। शहर की अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि पवन खरखौदा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के आश्रितों को सम्मानित करते हुए नमन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेहतर कार्य करने पर सरकारी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र सौंपे जाने के साथ ही सामाजिक सेवा सेवा में योगदान देने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। सोनीपत से पानीपत तक सौ किलोमीटर साइकिल चलाते हुए पर्यावरण हितैषी बनने का संदेश देने वाले झरोठी के गौरव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन विक्रांत, सिविल जज जूनियर डिवीजन सूर्य करण चौधरी, एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, एसीपी जीत सिंह बेनीवाल, बीडीपीओ आस्था गर्ग, बीईओ सुजाता खत्री, सचिव सुरेश खोखर, सचिव पंकज जून मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed