फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   We can make the country prosperous through patents: Vice Chancellor Prof.

पेटेंट के माध्यम से देश को बना सकते हैं समृद्ध : कुलपति प्रो. अनायत

Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
We can make the country prosperous through patents: Vice Chancellor Prof.
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में सोमवार को नवाचार परिषद संस्थान (इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल) ने बौद्धिक संपदा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि पेटेंट के माध्यम से हम देश को आर्थिक तौर पर समृद्ध बना सकते हैं। देश में पेटेंट प्रदान करने में 572 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पेटेंट के माध्यम से हम अपने आविष्कार का मालिकाना हक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अनायत ने कहा कि देश वर्ष 2013-14 के दौरान 4227 पेटेंट प्रदान किए गए थे। वर्ष 2020-21 में 28,391 पेटेंट प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा से देश को सशक्त बनाकर नवाचार का पावर हाउस बना सकते हैं। 2022 में पेटेंट के लिए कुल 19796 ने आवेदन किया है। जिसमें गैर भारतीयों ने 9090 ने आवेदन किया है, जबकि 10706 भारतीयों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता भारतीय विधि संस्थान के निदेशक प्रो.मनोज कुमार ने कहा कि बौद्धिक संपदा संपत्ति के अधिकार 7 प्रकार के होते हैं। देश में पेटेंट के नियमों को 2005 में लागू किया गया, इसमें आविष्कार नया हो, आविष्कार समस्या का निराकरण करता हो व आविष्कार का सदुपयोग उद्योगों में हो। आविष्कार दो प्रकार के हो सकते हैं, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाचार परिषद संस्थान (इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल) की अध्यक्ष प्रो. सुमन सांगवान ने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियों का आयोजन आगे भी किया जाएगा। ताकि बौद्धिक संपदा के बारे में अनुसंधानकर्ताओं को नवीनतम जानकारी मिल सके। जिसका लाभ उठाकर शोधार्थी देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। इस दौरान समन्वयक डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. रोहतास धीमान, डॉ. विकास नेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed