फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging worsens Rajpur's situation, turning it into a pond, causing anger among villagers.

Sonipat News: राजपुर में जलभराव से हालात बिगड़े, फिरनी बनी तालाब, ग्रामीणों में रोष

Sat, 02 May 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging worsens Rajpur's situation, turning it into a pond, causing anger among villagers.
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित राजपुरा माइनर की ओर जाने वाली फिरनी पर जमा पानी। स्रोत: ग्रामीण
गन्नौर। गांव राजपुर में दूषित पानी की निकासी न होने के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। राजपुरा माइनर की ओर जाने वाली फिरनी पर पानी जमा होने से पूरी सड़क तालाब में बदल गई है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि पैदल चलने वालों के लिए भी कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है और लोगों को मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जीटी रोड से जोड़ता है जिसके चलते यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को खतरा उठाकर रास्ता पार करना पड़ रहा है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि गंदे पानी की निकासी के लिए पक्की और स्थायी व्यवस्था कर समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed