फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging on roads due to blockage of sewerage system, potholes formed at many places

Sonipat News: सीवरेज व्यवस्था ठप होने से सड़कों पर हो रहा जलभराव, कई जगह बने गड्ढे

Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads due to blockage of sewerage system, potholes formed at many places
गन्नौर। रेलवे रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर को जीटी रोड से जोड़ने वाले रेलवे रोड का करीब चार वर्ष पहले जीर्णोद्धार किया गया था। इसके बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन सड़क पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनने से फिर से गड्ढों की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे रोड पर कई जगह जनस्वास्थ्य विभाग की सीवरेज व्यवस्था ठप होने के कारण दूषित पानी सड़क पर भर जाता है तो कहीं नगरपालिका के नालों का दूषित पानी सड़क पर भरने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। ऐसे में सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जो वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। साथ ही खस्ताहाल सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि विभाग ने दुकानों के साथ जीटी रोड तक दूषित पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है, लेकिन नाले की समय पर सफाई नहीं हो रही है। जिस वजह से नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं, दूषित पानी सड़क पर भर जाता है।
विज्ञापन



दुकानदार पालेराम ढाका, संजय पहल, प्रमोद कौशिक, सुरेश, रामफल मिस्त्री, प्रदीप कौशिक व अमन कौशिक ने बताया कि दूषित पानी के निकासी की समस्या को लेकर एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को शिकायत दी गई। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -

रेलवे रोड पर जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें चेताया गया है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed