फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging increased the problem due to 35.5 mm rain

Sonipat News: 35.5 एमएम बारिश से जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 30 Aug 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging increased the problem due to 35.5 mm rain
सोनीपत के भिगान चौक पर बारिश के कारण जलमग्न हुई जीटी रोड की सर्विस लेन। संवाद
सोनीपत। जिले में औसतन 35.5 एमएम बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिले रहे। जबकि कपास उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश के बाद जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिनों तक बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बुधवार शाम से मौसम में आए परिवर्तन से आसमान बादलों से घिरा रहा। देर रात शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही। सबसे अधिक बारिश गन्नौर क्षेत्र में दर्ज की गई। वहीं सबसे कम बारिश खरखौदा में हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.7 व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। बारिश से वायु गुणवत्ता का स्तर बेहतर हुआ है। एक्यूआई 80 से नीचे बना हुआ है, जो सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
बारिश से शहर के कई मार्गों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सारंग रोड अंडर ब्रिज के नीचे जलभराव के कारण रास्ता बंद हो गया। वाहन चालकों को गोहाना रोड रेलवे ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ा। सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह करीब आठ बजे बारिश थमने के कुछ घंटे बाद पानी उतरने से लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश

क्षेत्र बारिश
सोनीपत 42

गन्नौर 60
गोहाना 19

खरखौदा 07
खानपुर कलां 32
राई 53

60 एमएम बारिश से जीटी रोड की सर्विस लेन जलमग्न

गन्नौर। क्षेत्र में 60 एमएम बारिश ने लोगों को भले गर्मी से निजात दिलाई हो, लेकिन शहर के विभिन्न हिस्सों व राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की सर्विस पर हुए जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। जीटी रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो हो गए और सर्विस लेन पानी से लबालब भर गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडा।

मकान पर गिरी बिजली, लेंटर क्षतिग्रस्त

गांव गढ़ी केसरी में संदीप त्यागी के घर की छत पर बिजली गिर गई। उनके मकान का लेंटर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने से पहली मंजिल के बिजली उपकरण, बिजली की फिटिंग व इन्वर्टर भी खराब हो गए। संदीप त्यागी ने बताया कि बिजली गिरने से हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। पड़ोस के घरों में भी नुकसान हुआ है।

--

बारिश से धान की खेती में फायदा, किसानों के चेहरे खिले

गोहाना। रात को हुई बारिश से शहर के सोनीपत रोड, जींद रोड, नई सब्जी मंडी समेत कई सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सब्जी मंडी में भी जलभराव होने से लोगों को आने जाने में खासी परेशानी हुई। किसानों का कहना है कि बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की गई है। बारिश के कुछ घंटों बाद ही शहर में पानी की निकासी हो जाती है। नालियों व गलियों की नियमित रूप से सफाई की जा रही है।

--

-दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून सक्रिय है। सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने रहेंगे। अगस्त माह में पिछले साल के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
- डॉ. प्रेमदीप, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed