{"_id":"6a8378bc56516540040a9542","slug":"water-treatment-plant-to-be-built-in-barona-at-a-cost-of-36-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158924-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 3.6 करोड़ से बरोणा में बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 3.6 करोड़ से बरोणा में बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। गांव बरोणा के करीब 5000 लोगों को जल्द एनसीआर वाटर चैनल से पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी है। जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 3.6 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत एक एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा और नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
वर्तमान में गांव में दो ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। भूमिगत जल की गुणवत्ता खराब होने और ट्यूबवेल के ठप होने की स्थिति को देखते हुए विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई है। इसके तहत एनसीआर वाटर चैनल से पानी लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध किया जाएगा। इसके बाद नई पाइपलाइन से घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
ग्रामीण प्रवीन, संदीप और रमेश ने कहा कि गांव में लंबे समय से बेहतर पेयजल व्यवस्था की जरूरत थी। एनसीआर वाटर चैनल से पानी मिलने और नई पाइपलाइन बिछने से घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
दो पुराने पानी के टैंकों की भी होगी मरम्मत
गांव में पहले से मौजूद दो पुराने पानी के टैंकों की भी मरम्मत कराई जाएगी। इससे पानी के भंडारण की क्षमता बढ़ने के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने में मदद मिलेगी। विभाग जल्द निर्माण कार्य का टेंडर लगाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लांट लगाने, टैंकों की मरम्मत और पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
-- -- -- --
खरखौदा हलके के गांव बरोणा में एनसीआर वाटर चैनल से पानी की आपूर्ति की जाएगी। नहर का पानी गांव तक लाने की परियोजना को हरी झंडी मिल चुकी है। नहर का पानी जल शोधन संयंत्र में शोधित करने के बाद लोगों का सप्लाई किया जा सकेगा। जल्द ही विभाग की ओर से टेंडर लगाया जाएगा।
नवीन गोयत, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग