फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water tank built in Murthal, water should be brought from Badwasni canal: Krishna

मुरथल में बने जलघर, बड़वासनी नहर से लाया जाए पानी : कृष्णा

Mon, 09 Mar 2026 08:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Water tank built in Murthal, water should be brought from Badwasni canal: Krishna
विधानसभा में अपनी बात रखती राई की विधायक कृष्णा गहलावत। स्रोत : प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। विधानसभा सत्र के दौरान राई विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गहलावत ने गांव मुरथल में स्वच्छ पेयजल की कमी और गंदे पानी की निकासी की समस्या उठाई। विधायक ने कहा कि मुरथल गांव में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों हो रही है।
विधायक ने सुझाव देते हुए कहा कि मुरथल में जलघर का निर्माण कर बड़वासनी नहर से यहां पानी लाया जाए। इसके बाद वहां से पाइप लाइन के माध्यम से गांव के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन

गहलावत ने मांग की कि गांव में सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इसके अलावा उन्होंने गांव जाजल, पलड़ा, मनौली, भैरा बांकीपुर, दहिसरा और बड़ौली में यमुना किनारे पक्की ठोकर बनवाने की मांग रखी ताकि किसानों की जमीन और खेती बाढ़ के दौरान बचाई जा सके। खेवड़ा आईटीआई में एक्सीलेंस सेंटर और स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में जीटी रोड पर हरियाणा की सीमा पर बने भव्य प्रवेश द्वार
विधायक ने विधानसभा में कुंडली में जीटी रोड पर हरियाणा की सीमा में एक प्रवेश द्वार बनाने और हाईमास्ट लाइटें लगवाने की मांग सदन में उठाई। उन्होंने कहा कि यहीं से हरियाणा राज्य की शुरुआत होती है। साथ ही विधायक ने वर्ष 2005 में पतला, नांगल कलां, सेरसा सहित कई गांवों की अधिग्रहित जमीन की लंबित मुआवजा राशि, राई हलका के 17 गांवों में पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों को अधिक मुआवजा देने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed