{"_id":"66d0d722c83b86c7290d28ab","slug":"water-supply-will-be-disrupted-for-a-week-in-50-percent-colonies-in-the-western-region-peoples-problems-will-increase-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123678-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पश्चिमी क्षेत्र में 50 फीसदी कॉलोनियों में एक सप्ताह बाधित रहेगी पानी आपूर्ति, लोगों की बढ़ेगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पश्चिमी क्षेत्र में 50 फीसदी कॉलोनियों में एक सप्ताह बाधित रहेगी पानी आपूर्ति, लोगों की बढ़ेगी समस्या
Fri, 30 Aug 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के महलाना रोड स्थित बूस्टिंग स्टेशन के टैंक में सफाई के लिए लगाई गई मशीनरी। संवाद
सोनीपत। बारिश के सीजन में पश्चिमी यमुना नहर से मिट्टी युक्त पानी आने से महलाना रोड स्थित बूस्टिंग स्टेशन के टैंक व मीडिया फिल्टर में मिट्टी जम गई है। इसकी वजह से पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति होने लगी है। लोगों ने निगम कार्यालय में शिकायत की तो निगम अधिकारी हरकत में आए और टैंकों व मीडिया फिल्टरों की सफाई का कार्य शुरू कराया। ऐसे में अब 50 फीसदी कॉलानियों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। एक सप्ताह तक लोगों को पेयजल समस्या झेलनी पड़ेगी।
पश्चिमी जोन की 20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। वार्ड नंबर 14, 15, 16, 17, 18, 19 व 20 के अंतर्गत कालूपुर चुंगी से इंडियन काॅलोनी तक फैले क्षेत्र में हजारों नागरिकों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी में आमतौर पर पानी की किल्लत बढ़ जाती है। निगम की तरफ से गर्मी से पहले ही पानी आपूर्ति से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करना होता है।
गर्मी शुरू होने से पहले कराई जानी थी सफाई
लोगों का कहना है कि जो मीडिया फिल्टर गर्मी शुरू होने से पहले साफ होने चाहिए थे, उन पर अब काम किया जा रहा है। इससे लोगों को उचित मात्रा में पानी की उपलब्धता संभव नहीं होगी। लोगों की मांग है कि निगम अधिकारी फिल्टर साफ होने तक वैकल्पिक व्यवस्था में टैंकरों की संख्या बढाएं। प्रतिदिन पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े। निगम प्रशासन की ओर से पानी की आपूर्ति करने में खानापूर्ति की जा रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों को एक सप्ताह करना पड़ेगा पानी की किल्लत का सामना
नगर निगम की ओर से सेक्टर-23 बूस्टिंग स्टेशन पर मीडिया फिल्टरों की सफाई कराई जा रही है। सफाई कार्य के चलते एक सप्ताह से कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसकी वजह से लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के बाद पश्चिमी जोन की काॅलोनियों में बेहतर पेयजल आपूर्ति होगी। लोगों को पानी की किल्लत नहीं उठानी पड़ेगी।
नहर से मिट्टी युक्त पानी आने से महलाना रोड स्थित बूस्टिंग स्टेशन के टैंक व मीडिया फिल्टर में मिट्टी जम गई है। इसकी वजह से पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति होने लगी थी। सफाई का कार्य पूरा करने के लिए लोगों की सुविधा के लिए कॉलोनियों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाएगी। लोगों को उनके मोबाइल पर संदेश भेजकर पानी का संरक्षण करने की अपील की गई है।
- नरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत