{"_id":"6547dd50eeb7dd84040fc439","slug":"water-supply-stopped-for-three-days-villagers-blocked-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1003-8964-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने रोड जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने रोड जाम किया
Sun, 05 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गोहाना के वजीरपुरा गांव में पेयजल की किल्लत से परेशान होकर बरोदा रोड जाम करत
गोहाना। गांव वजीरपुरा में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर परेशान ग्रामीणों ने रविवार को बरोदा रोड जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनको समझाकर आधे घंटे में जाम खुलवा दिया। रोड जाम के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में छह महीने से पेयजल की किल्लत है। गांव में जमीन का पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में ग्रामीण गांव में आपूर्ति होने वाले पानी पर निर्भर हैं। गांव में तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति ठप है। इससे उनके सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मजबूर होकर रोड जाम किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लाखों रुपये खर्च कर ट्यूबवेल लगाया गया है, लेकिन उनके घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में ट्यूबवेल का भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
रोड जाम होने से वाहन चालकों को हुई परेशानी
पेयजल किल्लत से परेशान होकर ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे रोड जाम कर दिया तो वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। रोड जाम करने की वजह से वाहन चालक आधे घंटे तक फंसे रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
वजीरपुरा के पास रोड जाम होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद रोड जाम तुरंत खुलवा दिया गया था। ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। -आशीष वशिष्ठ, एसडीएम, गोहाना।