फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   water

10 हजार घरों में पहुंचा रैनीवेल का पानी, तीन साल पुरानी मांग हुई पूरी

Sun, 07 Jul 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
water
सोनीपत। शहर की 12 कालोनियों के 10 हजार घरों में रैनीवेल का पानी पहुंचने पर लोगों ने राहत महसूस की है। अभी तक इन कालोनियों में 10 ट्यूबवेलों के सहारे पानी सप्लाई किया जा रहा था। लगातार घट रहे भूजल स्तर से परेशान लोगों को पानी कम मिल रहा था और तीन साल से रैनीवेल से पानी की सप्लाई कराने की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने सभी 12 कालोनियों में रैनीवेल के पानी की सप्लाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अमरुत योजना के तहत लोगों की सुविधा के लिए शहर में 58 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। निगम की ओर से 12 कालोनियों में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर बूस्टिंग स्टेशनों से जोड़ दिया गया है। इस पर पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी है। इससे जनता कालोनी, सुंदर सांवरी, जटवाड़ा, साबुन दरवाजा, जीवन विहार, जीवन नगर, चावला कालोनी, शिव कालोनी, नरेंद्र नगर, गोविंद नगर, डबल स्टोरी, महावीर कालोनी में पेयजल लाइन बिछाकर करीब 10 हजार घरों में रैनीवेल के पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। अभी तक इन क्षेत्रों में 10 ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई हो रही थी। लगातार घट रहे भू जल स्तर से इन कालोनियों में पानी की सप्लाई कम हो रही थी। जिसके चलते लोग करीब तीन साल से रैनीवेल के पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पेयजल लाइन जोड़ने के लिए दिए थे निर्देश
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने 18 जून को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अफसरों की बैठक ली थी। जहां उन्होंने शहर में अब तक बिछाई गई 108 किलोमीटर लाइन को मेन बूस्टिंग स्टेशन के साथ जोड़ने के आदेश दिए थे। ताकि लोगों को गर्मी में समय पर पानी मिल सके सके और उन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके बाद पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने 12 कालोनियों की लाइन को बूस्टिंग स्टेशन से जोड़कर सप्लाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। जिन कालोनियों में लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां रैनीवेल के पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। अब लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राजपाल दहिया, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed