{"_id":"6802a88b9c271830fc09b387","slug":"water-shortage-will-be-resolved-in-rajendra-nagar-work-of-laying-pipeline-has-started-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135392-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजेंद्र नगर में दूर होगी पेयजल किल्लत, पाइपलाइन डालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजेंद्र नगर में दूर होगी पेयजल किल्लत, पाइपलाइन डालने का काम शुरू
Sat, 19 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05. सोनीपत के राजेंद्र नगर में पेयजल लाइन डालने के कार्य के शुभारंभ पर बुजुर्ग से नारियल त
सोनीपत। राजेंद्र नगर में रहने वाले लोगों को पेयजल संकट से छुटकारा मिलने वाला है। शुक्रवार को मेयर राजीव जैन और विधायक निखिल मदान ने नारियल फोड़कर कॉलोनी में पेयजल लाइन डालने का काम शुरू करवाया। नगर निगम की ओर से 10.43 लाख रुपये की लागत से पाइप डाली जा रही है। इस कार्य के लिए बुजुर्ग रणधीर, जयभगवान व रामेश्वर से नारियल तुड़वाया गया।
विधायक ने बताया कि राजेंद्र नगर की मुख्य गली में काफी समय से पेयजल किल्लत की समस्या चल रही है। क्षेत्रवासियों को समुचित मात्रा में पेयजल नहीं मिलने के कारण समस्या हो रही है। इसके समाधान के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है, जिसे दो से तीन सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से 10.43 लाख रुपये से राजेंद्र नगर की मुख्य गली में पाइपलाइन डाली जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत भी की जाएगी।
मेयर ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को पूरे कार्य को जल्द ही गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि संजीव वलेचा, चंद्रो देवी, रामेश्वर खटक, नफेसिंह, जयभगवान, रामफल, राजेश खटक, अशोक बागड़ी, विजय किराड़, रवि, रमेश, प्रकाश, रणधीर, रामेश्वर, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।