{"_id":"68c089c4ce5cf8697e037e45","slug":"water-is-filling-in-jahari-road-underpass-due-to-shed-flying-in-the-storm-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142024-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आंधी में शेड उड़ने से जाहरी रोड अंडरपास में भर रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आंधी में शेड उड़ने से जाहरी रोड अंडरपास में भर रहा पानी
Wed, 10 Sep 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड बाईपास के नजदीक जाहरी रोड स्थित रेलवे अंडरपास पर लगे तीन कवरशेड मई में आंधी के चलते उड़ गए थे। अब बारिश होने पर अंडरपास में पानी भर रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कवरशेड लगवाने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
अंडरपास से आवागमन करने वाले 7 गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोनीपत में 7 अंडरपास का निर्माण करवाया गया है। वर्ष 2021 में प्रत्येक अंडरपास के निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे लेकिन चार अंडरपास पर कवरशेड सहित करीब 25 फीसदी कार्य अधूरा रह गया था।
वर्ष 2023 में बाबा काॅलोनी व कामी रोड पर बने अंडरपास के कार्यों को पूरा किया गया था। इसके बाद जाहरी रोड व हरसाना कलां फाटक पर बने अंडरपास का अधूरा पड़ा करीब 25 फीसदी निर्माण व कवरशेड लगाने का कार्य अक्तूबर 2024 में पूरा हुआ था। इस कार्य पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
सभी अंडरपास में बारिश से जलभराव को रोकने के लिए दोनों ओर कवरशेड से ढका गया है। मई में तेज आंधी के चलते जाहरी रोड स्थित रेलवे अंडरपास के कवरशेड की कुछ शीटें उखड़ गई थीं। अब बारिश होने पर अंडरपास में पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है।
जाहरी रोड अंडरपास में जलभराव होने से गांव जाहरी, थरिया, सहजादपुर, ठरू, कामी, भूर्री व सांदल कलां के लोग परेशान है। वाहन चालकों को बारिश के बाद भी अंडरपास में कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है।
जाहरी रोड स्थित अंडरपास से उखड़े शेड लगवाने के लिए मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। अगर अंडरपास में जलभराव हो रहा है तो लोगों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। -धर्मेंद्र राठी, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।