फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water flow at Pabnera phirni

Sonipat News: पबनेरा की फिरनी में मिट्टी डालकर रोका पानी का बहाव, ग्रामीण परेशान

Wed, 28 Oct 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Water flow at Pabnera phirni
फोटो 34: सोनीपत के गांव पबनेरा में फिरनी पर भरा दूषित पानी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव पबनेरा में फिरनी में मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोकने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिरनी में पानी की निकासी प्रभावित होने से रास्ते पर पानी जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

गांव का जोहड़ भी पूरी तरह भरा हुआ है। ग्रामीणों ने विकास एवं पंचायत विभाग से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीण जितेंद्र, कर्मबीर के अनुसार, फिरनी में मिट्टी डालने से पानी का बहाव रुक गया है। इससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। फिरनी गांव में आवागमन का प्रमुख रास्ता है। ऐसे में यहां पानी का बहाव रुकने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव का जोहड़ भी पूरी तरह भरा हुआ है। ऐसे में पानी की निकासी को लेकर समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी जमा रहने की स्थिति बनी रहेगी। इससे बीमारी फैलने कभी भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग से मांग की है कि फिरनी में पानी के बहाव को सुचारु कराया जाए और निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि पानी जमा होने और आवागमन में आ रही परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed