फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water filled on Delhi Railway track, more than two dozen trains affected

Sonipat News: दिल्ली रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, दो दर्जन से अधिक गाडियां प्रभावित

Fri, 28 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Water filled on Delhi Railway track, more than two dozen trains affected
सोनीपत। भारी बारिश के चलते शुक्रवार को रेलवे यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से 11 सवारी गाड़ी, 14 एक्सप्रेस ट्रेनों सहित दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कई ट्रेनों काे नरेला, सोनीपत व गन्नौर स्टेशन पर खड़ा किया गया। पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी को करीब 1 घंटा 34 मिनट सोनीपत स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेन को करीब 2 घंटे सोनीपत स्टेशन पर रोक दिया गया। अधिकारियों के व्यवस्था बनाने के साथ ट्रेनों को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। ऐसे में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ शनिवार को दिल्ली में भी तेज बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश अधिक होने से नई दिल्ली व सदर बाजार स्टेशन के ट्रेक पर पानी भर गया। इससे करीब 3 घंटे रेलवे यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में 11 सवारी गाड़ियों सहित विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोककर 30 मिनट से 9 घंटे की देरी से चलाया गया। दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानीपत से दिल्ली तक चलने वाली (ट्रेन संख्या 04450) सवारी गाड़ी को करीब 1 घंटा 34 मिनट तक सोनीपत स्टेशन पर रोका गया। वहीं पानीपत से गाजियाबाद चलने वाली (ट्रेन संख्या 04472) सवारी गाड़ी को करीब 2 घंटे सोनीपत स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन (ट्रेन संख्या 04406) सवारी गाड़ी को गन्नौर स्टेशन पर 1 घंटा रोक लिया गया। वहीं आंबेडकर नगर से कटरा तक चलने वाली (ट्रेन संख्या 12919) मालवा एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। खजुराहो जक्शंन से चलने वाली (ट्रेन संख्या 11841) गीता जयंती एक्सप्रेस 6 घंटे 34 मिनट की देरी से सोनीपत पहुंची। अधिकारियों ने व्यवस्था बनाने के बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या नाम देरी

04450 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 55 मिनट
04472 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर 1:24 घंटे
04964 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 3 घंटे
04406 कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन पैसेंजर 3:23 घंटे
04076 नई दिल्ली समर स्पेशल 3:37 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 3:48 घंटे
12058 नई दिल्ली जनशताब्दी 1:27 घंटे
12460 नई दिल्ली इंटरसिटी 3:07 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 30 मिनट
12312 नेताजी एक्सप्रेस 39 मिनट
04910 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 2:11 घंटे
04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 4:06 घंटे
04588 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 2:28 घंटे
14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:51 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 2:02 घंटे

दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9:02 घंटे
12497 शान-ए-पंजाब 1:48 घंटे
12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 1:40 घंटे
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 3:16 घंटे
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 6:34 घंटे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 46 मिनट
04581 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:42 घंटे
04583 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:31 घंटे
14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:49 घंटे

बोले यात्री
किसी कार्य के लिए दिल्ली जा रहा हूं। काफी देर हो रही है। सोनीपत स्टेशन पर करीब 1 घंटे से एचएनके सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा हूं। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्टेशन पर पानी भरने से गाड़ियों को रोककर चलाया जा रहा है।
- सुधीर शर्मा, यात्री
सुबह जल्दी उठकर बादली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जरूरी काम के लिए जाना पड़ रहा है, लेकिन स्टेशन पर आकर पता चला कि गाड़ियां देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया है। ट्रेन आने के बाद ही गंतव्य की ओर जाना पड़ेगा।

- राजेश जिंदल, यात्री

वर्जन
दिल्ली में भारी बारिश के चलते रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर पानी भर गया था। इससे रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में कई गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक कर चलाना पड़ा। पानी का स्तर कम होते ही रेलवे यातायात को सुचारू कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed