फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water filled in 60 factories in Kundli, loss of crores of rupees

कुंडली में 60 फैक्टरियों में भरा पानी, करोड़ों रुपये का नुकसान

Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water filled in 60 factories in Kundli, loss of crores of rupees
कुंडली में फैक्टरी के अंदर पानी भरने से डूबा सामान - फोटो : Sonipat
जिले में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो की 60 फैक्टरियों में पानी भर गया है। मशीनें खराब होने और कच्चा माल पानी में डूबने से इन फैक्टरियों में उत्पादन ठप हो गया। इससे फैक्टरी मालिकों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। एचएसआईआईडीसी को हर साल 5 करोड़ रुपये मेंटेनेंस देने के बाद भी हालात बदतर होने पर उद्यमी भड़क गए और इस तरह देश व विदेश से आर्डर नहीं मिलने से उद्योग ठप होने की बात कही गई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कुंडली के फेज दो में लगभग 60 फैक्टरियां हैं। इनमें जींस, धागा के अलावा प्लास्टिक का सामान व बर्तन बनाया जाता है। वहां सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे वहां पानी भर गया और उसकी निकासी नहीं हो सकी। औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो में तीन फुट तक पानी भर गया और वह पानी फैक्टरियों के अंदर तक घुस गया। जिससे फैक्टरियों में मशीनों के अंदर पानी चला गया तो वहां रखा बना हुआ व कच्चा माल भी पानी में डूबने से खराब हो गया। इसके साथ ही पानी भरने से फैक्टरियों में उत्पादन भी ठप हो गया। इस तरह उद्यमियों को करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा से नुकसान हो गया। इस तरह पानी की निकासी नहीं होने पर उद्यमियों ने प्रशासन व एचएसआईआईडीसी पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा गया कि हर साल बारिश होते ही पानी भर जाता है और फैक्टरियों के अंदर घुसने से मशीनें तक खराब हो जाती है। उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
हर साल 5 करोड़ दे रहे उद्यमी
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी हर साल मेंटेनेंस के नाम के 5 करोड़ रुपये एचएसआईआईडीसी को देते हैं। औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता का कहना है कि इतने रुपये देने के बाद भी पानी की निकासी की कोई सुविधा नहीं है। पिछले साल समस्या होने पर रेन वाटर ड्रेन बनवाने की बात कही गई थी तो सीवर भी खुलवाने का दावा हुआ था, लेकिन यहां एक बारिश में पूरी पोल खुल गई। आरोप है कि एचएसआईआईडीसी के अधिकारी इतना कुछ होने के बावजूद देखने तक नहीं पहुंचे और उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुंडली के फेज दो में कुछ समस्या है, जिनको दूर करने के लिए टेंडर लगाया जा चुका है। कोरोना व किसान आंदोलन के कारण कुछ परेशानी हुई है और वहां की समस्या का जल्द समाधान करा दिया जाएगा। जिससे वहां भविष्य में इस तरह की समस्या नहीं हो सके। इसके लिए सिंचाई विभाग को रुपये भी भेजे जा चुके है और वह जल्द ही काम शुरू कर देंगे।
- अरुण गर्ग, सीनियर मैनेजर एचएसआईआईडीसी

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में पानी भरने से डूबी मशीनें

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में पानी भरने से डूबी मशीनें- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed