फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waste to energy plants will be set up in other districts too: Kamal Gupta

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट दूसरे जिलों में भी किए जाएंगे स्थापित : कमल गुप्ता

Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Waste to energy plants will be set up in other districts too: Kamal Gupta
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में 13 कलस्टर बनाकर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट दूसरे जिलों में भी स्थापित किए जाएंगे। इससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के स्वप्न को साकार करेंगे। पूरे हरियाणा को स्वच्छ हरियाणा में तब्दील किया जाएगा, जिससे प्रदेश के लोगों को शुद्ध वातावरण भी मिलेगा।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता वीरवार दोपहर मुरथल में स्थापित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जनप्रतिनिधि विदेश दौरा करके स्वच्छता की दिशा में प्रयासरत हैं। अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर व्यर्थ की वस्तुओं को उपयोग में लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही सोच है कि कोई भी वस्तु व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। उन्होंने अपने सिंगापुर के दौरे का उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां मल-मूत्र को भी तकनीकों के सहारे शुद्ध पानी में परिवर्तित किया जाता है। मंत्री ने बताया कि मुरथल में ताजपुर रोड पर स्थापित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भी कूड़े से बिजली व खाद का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रदेश का पहला प्लांट है, जिसके विस्तार के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में इस प्रकार की 13 परियोजनाओं की स्थापना की ओर कदम बढ़ाए गए हैं। इस प्लांट में शुरुआत में प्रतिदिन करीब 411 टन कूड़े से बिजली बनाई जाती थी जो अब 650 टन के करीब पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में लगभग 743 टन कूड़े से बिजली उत्पादन होगा। यहां सोनीपत, गन्नौर, समालखा व पानीपत से कूड़ा लाया जाता है। प्लांट में प्रति घंटे की दर से नौ मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। प्लांट में खाद व बायोगैस बनाने को भी गति दी जाएगी, जिसके लिए कूड़ा अलग-अलग करना जरूरी है। इस दौरान जेबीएम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विनय महेश्वरी ने प्लांट की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के परिसर में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उनके साथ अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान मेयर निखिल मदान, भाजपा नेता ललित बतरा, राजीव जैन, निगम के आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम शशि वसुंधरा, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, माईराम कौशिक, पार्षद सुरेंद्र मदान, इंदु वलेचा, अतुल जैन, पुनीत त्यागी, त्रिभुवन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed