{"_id":"9cc017fd204d47d9b53aaa449b71f70c","slug":"wage-share-half-a-million-looted-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी बांटते ठेकेदार से डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी बांटते ठेकेदार से डेढ़ लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबी कलां में मजदूरी बांटते ठेकेदार से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए, इस दौरान उन्होंने ठेकेदार और मजदूरों को जमकर पीटा, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ठेकेदार को और मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती ढाबीकलां निवासी ठेकेदार मोहम्मद फिताब ने बताया कि उसने गांव में बन रहे गेहूं के गोदाम को बनाने को ठेका ले रखा है। रविवार शाम को कंपनी से आए कृष्ण कुमार ने उसे मजदूरों को देने के लिए 2 लाख रुपये दिए थे। ठेकेदार ने बताया कि रविवार शाम को दो लाख रुपये लेकर भुगतान करने बैठा ओर उसने मजदूरों को करीब 50 हजार रुपये बांट दिए। वह और मजदूरों का हिसाब करता इससे पहले वहां कुछ बदमाश आ गए और और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया, मौके पर मौजूद मजदूर श्याम सिंह, राजेश यादव, जयबीर तथा नरसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा और उससे पर बचे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं अधिकारी
भट्टू थाना प्रभारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल में घायल ठेकेदार और मजदूरों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो बात सामने आएगी उसी के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन