फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voting today at 1291 booths, 12.13 lakh voters will decide the future of 65 candidates today

Sonipat News: 12.13 लाख मतदाता आज तय करेंगे 65 प्रत्याशियों का भविष्य

Sat, 05 Oct 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Voting today at 1291 booths, 12.13 lakh voters will decide the future of 65 candidates today
सोनीपत। लोकतंत्र के महापर्व में जिले के 12.13 लाख मतदाता आज 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। विधानसभा सीट की चौधर के लिए डेढ़ माह से ज्यादा समय से प्रचार में जुटे प्रत्याशियों की असल परीक्षा शनिवार को होगी। इसका परिणाम 8 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। चौधर का ताज सिर पर सज सके, इसके लिए प्रत्याशियों ने शुक्रवार को घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 12 लाख 13 हजार 119 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 6 लाख 48 हजार 88 पुरुष तथा 5 लाख 64 हजार 998 महिला मतदाता शामिल हैं। सभी छ: विधानसभाओं में सबसे ज्यादा सोनीपत विधानसभा में 2 लाख 51 हजार 693 मतदाता और सबसे कम खरखौदा विधानसभा में 1 लाख 78 हजार 316 मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से 18-19 आयु के 38317, दिव्यांग 10549, 85 वर्ष से अधिक के 13054 और 100 साल से अधिक आयु के 449 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं। जिला में 6668 सर्विस मतदाता भी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 1291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 68 लोकेशन पर 251 क्रिटिकल और तीन लोकेशनों पर 12 वल्नरेबल मतदान केंद्र हैं जबकि कमजोर वर्ग के भी 171 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

कहां कितने क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्र
विधानसभा क्रिटिकल केंद्र वल्नरेबल केंद्र
बरोदा 53 03
गोहाना 37 00
गन्नौर 38 00
राई 36 00
खरखौदा 40 04
सोनीपत 48 05

हर विधानसभा में चार-चार मॉडल मतदान केंद्र बनाए
विधानसभा चुनाव के दौरान हर विधानसभा में चार मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन मतदान केंद्र पर सभी कर्मी महिला होंगी। तीन-तीन ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए है जहां दिव्यांग कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं तीन-तीन मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनमें युवा कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने मतदान केंद्र बनाए
विधानसभा मतदान केंद्र
सोनीपत 224
गन्नौर 223
राई 218
गोहाना 214
बरोदा 223
खरखौदा 189

मतदान प्रतिशत बढ़ाना रहेगा चुनौती
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी काफी समय से जुटे हुए हैं। प्रशासन के सामने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। इसके लिए मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में 65.51, वर्ष 2014 में 73.8 फीसदी व वर्ष 2019 में 67.3 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना चुनौती रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed