फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   VLDA appointed in Panipat was running illegal veterinary pet shop in Sonepat

Sonipat News: पानीपत में नियुक्त वीएलडीए सोनीपत में चलवा रहे थे अवैध वेटनरी पेट्स शॉप

Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
VLDA appointed in Panipat was running illegal veterinary pet shop in Sonepat
फोटो :43: सोनीपत के छोटूराम चौक स्थित पेट्स शॉप में छापा मार कार्रवाई के दौरान जांच करती मुख्यम
सोनीपत। छोटूराम चौक के पास पेट्स शॉप पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पशुपालन विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। इस दौरान दवा और इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सेंटर संचालक के पास पालतू पशुओं की दवा और इलाज करने की अनुमति नहीं थी। टीम ने दवा सील कर दी है। पेट शॉप को चलवाने का आरोपी पानीपत की पशु डिस्पेंसरी में वीएलडीए है। पुलिस ने दुकान पर मिले युवक समेत वीएलडीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ताजपुर स्थित पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना दी गई थी कि बिना लाइसेंस के छोटू राम चौक पास पेट क्लीनिक चलाया जा रहा है। जिस पर टीम का गठन किया गया। जिसमें पशुपालन विभाग से उनके साथ डॉ. जगदीश व डॉ. विक्रम मलिक तथा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एसआई सुनील व एचसी राजेश को शामिल किया गया। जिस पर टीम ने छापा मारा तो वहां पर जितेंद्र नामक युवक मिला। सूर्या पेट्स फ्रेंड्स नाम की दुकान पर जितेंद्र उपचार करने का कोई कागजात नहीं दे सका। उसने बताया कि क्लीनिक पर दोपहर बाद डॉ. मंजीत आकर उपचार करते हैं। कोई छोटा केस होने पर वह उनसे मोबाइल पर बात कर उपचार कर देते हैं। वहां से एक एचवीसी सर्टिफिकेट मिला। वह किसी डॉ. दीपक के नाम पर था। उन्होंने कोई क्लीनिक चलाने से इंकार कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने एक साल से डॉ. दीपक को क्लीनिक पर नहीं देखा। यहां पर उपचार डॉ. मंजीत करते हैं। वह पानीपत के राक्सेडा स्थित सरकारी पशु डिस्पेंसरी में वीएलडीए हैं। शॉप से कई तरह की दवाई व इंजेक्शन मिले। जिनका इस्तेमाल न तो जितेंद्र व न ही डॉ. मंजीत कर सकते थे। उन्हें सील कर दिया गया है। कुछ उपकरण भी वहां से मिले हैं। कोई वैध लाइसेंस न मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने डॉ. जितेंद्र के बयान पर दुकान पर मिले जितेंद्र व डॉ. मंजीत के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम (पेट शॉप) नियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो :43: सोनीपत के छोटूराम चौक स्थित पेट्स शॉप में छापा मार कार्रवाई के दौरान जांच करती मुख्यम

फोटो :43: सोनीपत के छोटूराम चौक स्थित पेट्स शॉप में छापा मार कार्रवाई के दौरान जांच करती मुख्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed