फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vishu won gold in the National Para Athletic Championship

Sonipat News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में विशु ने जीता सोना

Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vishu won gold in the National Para Athletic Championship
फोटो 23- सोनीपत के गन्नौर निवासी विशु त्यागी को राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियन​शिप में स्वर्ण प - फोटो : ramban
सोनीपत। 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में सोनीपत के गन्नौर निवासी विशु त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के चेन्नई में 17 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी। लाडले की जीत पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि विशु ने अपने शानदार खेल से सबको गौरवान्वित किया है। वापस लौटने पर विशु का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के गांव कनौजा फिलहाल गन्नौर के वार्ड नंबर 5 महादेव नगर निवासी विशु ने चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। विशु ने बताया कि उनकी करीब नौ महीने पहले ही मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में जूनियर एडमिनिस्ट्रीव एसिस्टेंट के पर पर अंबाला में नौकरी लगी है। विभागीय अधिकारियों ने खेलों में और बेहतर करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। साथ ही अभ्यास करने के लिए समय भी दिया। इससे वह राष्ट्रीय पैरा एथलेटिस चैंपियनशिप की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर अधिकारी अभिनंदन कुमार मिश्रा व अन्य ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष गोवा में आयोजित की गई राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा था। इस बारे में उन्होंने कड़ी मेहनत कर न सिर्फ अपने पदक का रंग बदला, बल्कि हरियाणा का भी नाम रोशन किया है। लाडले की उपलब्धि पर मजदूर पिता योगेश त्यागी और गृहिणी माता मितलेश फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन

उपलब्धियां
- साल 2022 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक जीता।
- साल 2023 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

- दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा खेलों में प्रतिभागिता की।
- दिसंबर 2024 में गोवा में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed