फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Viral fever patients increasing during rainy season

Sonipat News: बारिश के माैसम में बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज

Wed, 11 Sep 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increasing during rainy season
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना बुखार से पीड़ित 200 से अधिक मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मेडिसिन वार्ड में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहती है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। पीड़ित इलाज कराने के लिए गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में अस्पताल में 2500 से अधिक ओपीडी हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार यह बुखार चिकनगुनिया बुखार की तरह है। हालांकि इस बुखार में मरीज को पांच दिन तक दवाई दी जाती है। मरीज को चाहिए कि वह चिकित्सक की सलाह से नियमित दवाई लें।
विज्ञापन


चिकित्सक के अनुसार खांसी, जुकाम व बुखार के अलावा ईएनटी, आंखों, क्षय रोग व त्वचा रोग से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। सभी वार्डों में मरीजों की लाइन लगी रहती है। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन वार्ड में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल बुखार के लक्षण

-थकान और कमजोरी महसूस होना
-शरीर का उच्च तापमान
-ठंड लगना और कंपकंपी होना

-भूख कम लगना

-मांसपेशियों में दर्द होना



ऐसे कर सकते हैं बचाव

-ठंडी सामग्री, बाजार के भोजन, तले भोजन से बचें।

-गुनगुना पानी पीएं, फल खाएं, पौष्टिक भोजन लें।

-शिशुओं को खिलाने से पहले परिजन हाथों को साफ करें।

-घर में रखी बुखार की दवा, सिरप बिना डॉक्टरी परामर्श के न लें।


वर्जन
मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। मरीजों के लिए दवाइयों की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय पर मरीजों का इलाज करें। जिससे मरीजों को लंबे समय तक लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़े।-डॉ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed