फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Violence and vandalism after entering the house, police accused of not taking action

Sonipat News: घर में घुसकर मारपीट और तोडफोड़, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Fri, 13 Feb 2026 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Violence and vandalism after entering the house, police accused of not taking action
मारपीट में घायल सोनीपत जिले के गांव मलिकपुर निवासी हरिश ऊर्फ काकू। संवाद
सोनीपत। जिले के गांव मलिकपुर निवासी हरीश ऊर्फ काकू ने मुरथल पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनके घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ कर जान से मार देने की धमकी दी है। कुछ लोग उन पर संपत्ति हड़पने के मकसद से दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

हरीश ऊर्फ काकू ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद घर में वह अकेले हैं। मंगलवार 10 फरवरी को रात करीब पौने 11 बजे वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। नीरज और उसके बेटे नैतिक ने साजिशन हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि ये लोग काकू के अकेले होने का फायदा उठा मकान हड़पने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते घर में घुसकर मारपीट की। सिर पकड़कर खिड़की में जोर से भिड़ा दिया। घर की दूसरी चीजों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल छीन लेने के बाद जाते-जाते हमलावर जान से मार देने की धमकी भी दे गए। हरीश ऊर्फ काकू ने बताया कि धमकाने वालों में नीरज और उसके बेटे नैतिक के साथ नितिन, राजू और भूरा भी शामिल हैं।

मौके पर मौजूद देव और आशु त्यागी ने बीच-बचाव किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो चुकी है। पीड़ित की मांग है कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed