फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Violence after taking away one and a half year old girl playing in the street, accused arrested

गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Violence after taking away one and a half year old girl playing in the street, accused arrested
शहर के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर ने किराये पर रह रहे एक व्यक्ति की डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर दी। बच्ची की चीख सुनकर पहुंची मां को देखकर आरोपी फरार हो गया। बच्ची की हालत बिगड़ी देखकर परिजनों ने उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। साथ ही मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले उत्तर प्रदेश के रजनीश ने उसकी डेढ़ साल की बच्ची के साथ गलत काम कर दिया। उसकी बच्ची मंगलवार को गली में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे उठाकर अपने कमरे पर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी कर दी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। बेटी की हालत बिगड़ी देख वह उसे अस्पताल में लेकर गए। इसके बाद पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदातस्थल की निशानदेही कराने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
कॉलोनी में किराये पर रह रहे युवक ने गली में खेल रही बच्ची के साथ गलत काम कर दिया। उसके खिलाफ भादंसं की धारा 376ए, 376बी व 6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed