फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vinod was supporting his family by working as a mason.

Sonipat News: राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे विनोद

Sat, 25 May 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Vinod was supporting his family by working as a mason.
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला हाईवे पर गांव मोहड़ा के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छह श्रद्धालुओं में सोनीपत के गांव जाखौली के विनोद भी थे। वह अपनी पत्नी सरोज और रिश्तेदारों संग मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन, हादसे के चलते हंसते खेलते परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन


गांव जाखौली निवासी विनोद (45) अपनी पत्नी सरोज (42) के साथ वीरवार रात को मां वैष्णो देवी जाने को निकले थे। तड़के परिवार को खबर मिली कि उनकी ट्रैवलर गाड़ी मोहड़ा के पास हादसाग्रस्त हो गई है। हादसे में विनोद की मौत की सूचना और सरोज के घायल होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विनोद का शव शुक्रवार शाम को गांव पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विनोद राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। विनोद की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। विनोद के परिवार में सबसे बड़ी बेटी प्रिया (19), स्वाति (18), अंजलि (16) व छोटा बेटा नैतिक (14) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed