{"_id":"6a3fb69793c0bf444608e354","slug":"villagers-urged-to-stay-away-from-drugs-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156071-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीणों से नशे से दूर रहने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीणों से नशे से दूर रहने का किया आह्वान
Sat, 27 Jun 2026 05:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव भठगांव में शनिवार को पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव तथा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़ ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने, अपने परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने तथा साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
धनखड़ ने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। सहायक पुलिस आयुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव को भी सुना।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि वह नशे एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि सुरक्षित, जागरूक एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर थाना सदर प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार भी मौजूद रहे।