फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers reached SDM's court with a request for construction of dilapidated street in Pipli

Sonipat News: पिपली में खस्ताहाल गली के निर्माण की गुहार लेकर एसडीएम दरबार पहुंचे ग्रामीण

Fri, 08 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached SDM's court with a request for construction of dilapidated street in Pipli
फोटो 13- सोनीपत के खरखौदा के उपमंडल कार्यालय में खस्ताहाल गली का निर्माण करवाने की मांग को लेकर
खरखौदा। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के नेतृत्व में लगाए गए समाधान शिविर में गांव पिपली के ग्रामीणों ने खस्ताहाल गली का निर्माण करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक खस्ताहाल गली के कारण सभी ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दबंग गली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन सुनवाई कर समाधान करवाए। पिपली के ग्रामीणों ने समाधान शिविर में पहुंचकर एसडीएम को मांग पत्र भी दिया। ज्योति, सुनीता, सुशीला, शीला देवी, सुनीता देवी, संजीत, भारत, राहुल, अंशु ने बताया कि गांव में बोहला वाला रास्ता है, यहां बीपीएल परिवारों की बस्ती भी है।
विज्ञापन

इस गली का निर्माण करीब 15 वर्ष पहले करवाया गया था। यह रास्ता खेतों में आवाजाही करने में भी प्रयोग किया जाता है, लेकिन मौजूदा हाल में यह रास्ता पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। मुकेश, मोनिका, ओमबीर, राजेश, पवन, अशोक, नीतेश, भारत, मनीष, हरिओम ने बताया कि गली की समस्या पर सरपंच से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच भी गली के निर्माण को लेकर तैयार हो गए थे, लेकिन कुछ दबंग लोग उक्त गली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने मामले को लेकर बीडीपीओ से जवाब तलब किया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed