{"_id":"683ca9e6f8abf75c550e3fe5","slug":"villagers-protest-against-construction-of-police-line-in-thaska-forest-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137447-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठसका के जंगल में पुलिस लाइन बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठसका के जंगल में पुलिस लाइन बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव ठसका के जंगल में पुलिस लाइन बनाने के प्रस्ताव का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत : पाठ
गोहाना। जिला पुलिस की ओर से गांव ठसका के जंगल में पुलिस लाइन व क्वार्टर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए जंगल में निशानदेही भी की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस लाइन बनाने का विरोध करते हुए जंगल बचाओ अभियान की शुरुआत की है।
ग्रामीण जोनी, दिलबाग, नवीन मलिक, उमेश वशिष्ठ, बलदेव आदि ने कहा कि गांव के पास 98 एकड़ में फैला यह जंगल हमारी धरोहर है। इसमें करीब 900 पेड़ हैं। यह पेड़ लगभग 1000 वर्ष पुराने हैं। सबसे अधिक पर्यावरण को सुरक्षित करने में जाल के पेड़ों का विशेष महत्व होता है। विकास के नाम पर इन हजारों साल पुराने जाल के पेड़ों को नष्ट किए जाने की तैयारी है।
जंगल को बचाने के लिए अभियान शुरू किया है। अगर पुलिस लाइन बनानी है तो गांव ठसका के जंगल को छोड़कर दूसरी जगह बना सकते हैं। किसी भी कीमत पर जंगल को नष्ट नहीं होने देंगे।