फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers meet DSP and Joint Commissioner to vacate GT road and connectivity

जीटी रोड और संपर्क मार्ग खाली कराने के लिए डीएसपी और ज्वाइंट कमिश्नर से मिले ग्रामीण

Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers meet DSP and Joint Commissioner to vacate GT road and connectivity
कुंडली थाने में डीएसपी को जीटी रोड व संपर्क मार्ग खुलवाने को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
किसानों को नेशनल हाईवे व संपर्क मार्गों से हटाने की मांग को लेकर शनिवार को कई गांवों के लोग कुंडली थाने में पहुंचे। उन्होेंने डीएसपी वीरेंद्र राव व ज्वाइंट कमिश्नर सुभाष चंद्र से मिलकर सड़क खाली कराने की मांग करने के साथ आरोप लगाया कि गांवों के संपर्क मार्ग तक बंद करके उनको कैद कर दिया है। नशा करके रातभर तेज आवाज में डीजे बजाकर ट्रैक्टरों को गांवों में दौड़ाया जाता है। इस तरह की हरकतों का विरोध करने पर मारपीट तक की जाती है। इस पर पुलिस व प्रशासन ने जल्द ही उनकी किसान नेताओं से बातचीत कराने का आश्वासन दिया है, जिससे इस समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

जीटी रोड के पास स्थित गांव अटेरना, सेरसा, कुंडली, जांटी, दहिसरा, भैरा, मनौली, जखौली, मुरथल, बढ़खालसा, रसोई, प्रीतमपुरा, नांगल, राई, भैरा बांकीपुर, खुरमपुर, झुंडपुर, जैनपुर टिकौला के लोग लगातार पंचायत करके जीटी रोड व संपर्क मार्ग खाली कराने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि पिछले दो महीने से जीटी रोड को पूरी तरह से बंद किया गया है तो गांवों के संपर्क मार्ग पर भी ट्रैक्टर खड़े करके ग्रामीणों का बाहर निकलना बंद कर दिया गया है। इस तरह से करीब 2500 फैक्टरी व एक हजार दुकान बंद है और यहां गांवों में रहने वाले किसानों के लिए भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि किसान आंदोलन में शामिल युवा रातभर नशा करके तेज आवाज में डीजे बजाते हुए गांवों में ट्रैक्टर दौड़ाते हैं। उनका विरोध करते है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। इसके साथ ही उल्टा ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। इस तरह से कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ती जा रही है। इसको लेकर ही शनिवार को चरण सिंह चौहान, ताहर सिंह चौहान, जयराम शर्मा, दीपक चौहान आदि कुंडली थाने में पहुंचे। जहां डीएसपी वीरेंद्र राव व ज्वाइंट कमिश्नर सुभाष चंद्र से मिलकर समस्या के बारे में बताया गया। इसके अलावा चेतावनी दी गई कि अगर पुलिस व प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता है तो ग्रामीणों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ेगा और उससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। जिस पर डीएसपी व ज्वाइंट कमिश्नर ने जल्द ही किसान नेताओं के साथ एक बैठक ग्रामीणों की कराने की बात कही है, जिससे इस समस्या का समाधान किया जा सके। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने रविवार को सेरसा गांव में 40 गांवों के लोगों की पंचायत बुलाई गई थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed