फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers in Ratangarh are troubled due to rainwater entering their homes, they appealed to the administration

Sonipat News: रतनगढ़ में बारिश का पानी घरों में घुसने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार

Thu, 11 Sep 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Ratangarh are troubled due to rainwater entering their homes, they appealed to the administration
फोटो 34- सोनीपत के लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन को मनजीत तिहाड़ के साथ ​शिकायत
सोनीपत। गांव रतनगढ़ में बारिश का पानी घरों में घुसने से परेशान व पंचायत की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराए जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचकर रोष जताया। रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए समाधान करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीण सागर, काला, ऊषा, सोनिया, मुकेश, सरोज, पूनम, सुदेश, बीरमति, इंद्रावती, सुनीता, राधा, सरोज, कमला, सुनीता, रानी ने बताया कि लगातार हुई बारिश के बाद निकासी की अव्यवस्था के चलते उनके घरों में पानी घुसने के बाद आज तक ग्राम पंचायत की ओर से उनकी सुध नहीं ली गई है। करीब 15 दिनों से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

कई घरों की नींव धंसने से छत्तों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई ग्रामीणों ने घरों में पानी घुसने के बाद अपने पशुओं व बुजुर्गों को रिश्तेदारों के पास भेज दिया है। हालात यह है कि जलभराव के कारण मक्खी-मच्छर पनपने लगे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने अतिरिक्त उपायुक्त से मांग की, कि मोटर लगवाकर उनके घरों से पानी को निकलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में जांच शिविर लगाया जाए। उनके घरों का सर्वे करवाकर अनुदान राशि पात्र परिवारों को प्रदान की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्रामीणों को जंल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed