फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers are yearning for water, there is no drinking water line in many streets

Sonipat News: पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, कई गलियों में नहीं है पेयजल लाइन

Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers are yearning for water, there is no drinking water line in many streets
गन्नौर। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गांव दुभेटा के ग्रामीण पेयजल को तरस रहे हैं। गांव में लंबे समय से जलघर में पानी की आपूर्ति जा रही है। जिन गलियों में पानी की पाइपलाइन नहीं बिछी है उनमें पानी नहीं पहुंच रहा है। विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

4500 की आबादी वाले दुभेटा गांव में पेयजल समस्या लंबे समय से है। ग्रामीण समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में दूर-दूर से पानी भरने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नहर के किनारे लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नहर के पास से पानी डिग्गी तक पहुंचता है और फिर मोटर की मदद से पानी पूरी गांव में आपूर्ति किया जाता है। जिन गलियों में लाइन नहीं बिछाई गई है, वहां रहने वाले लोग पानी के लिए तरस रहे है। उन्हें पशुओं के लिए भी पीने का पानी का बंदोबस्त करने के लिए काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

----------------


गांव के कुछ इलाके में पानी का संकट गहराया हुआ है। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार को जल्द समाधान करना चाहिए।
रितु, गृहिणी

भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। विभाग की ओर से गलियों में लाइन बिछाकर गांव में पानी की आपूर्ति की जाए। जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा, गृहिणी

मोटर खराब होने पर पूरे गांव की सप्लाई हो जाती है बाधित

सरपंच विकास आर्य ने बताया कि गांव में डिग्गी से मोटर के माध्यम से पानी आपूर्ति किया जाता है। यदि मोटर खराब हो जाती है तो पूरे गांव में पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। इसके अलावा जब भी डिग्गी की सफाई करवाई जाती है तब भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाती।


-कई बार कर चुके हैं शिकायत

सरपंच ने बताया कि उनका गांव गोहाना जनस्वास्थ्य विभाग के अधीन है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया और साथ ही जिन गलियों में पानी की पाइपलाइन नहीं बिछी है उनका पूरा नक्शा भी बना कर अधिकारियों को सौंप रखा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वह अब उपायुक्त को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed