फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villager shot in chest due to old enmity, condition critical

पुरानी रंजिश में ग्रामीण के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villager shot in chest due to old enmity, condition critical
गांव दुभेटा में शनिवार देर रात रंजिश के चलते ग्रामीण के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान पर गांव के 10 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दुभेटा निवासी सुमित ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 10-15 दिन पहले गांव के अमृत, उत्तम, सतीश व अन्य के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसके बाद ग्रामीणों की सहमति के बाद समझौता भी हो गया था। उसके बावजूद भी गांव का अमृत व उसके दोस्त उससे रंजिश रखे हुए थे। शनिवार देर रात वह गांव के मंदिर के पास साइकिल का खेल देखने गया तो उस दौरान रमेश व उसके बेटे उत्तम ने उसके आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। वहीं दूसरी बाइक पर अमृत उर्फ पोपन, सहदेव, अंकित आए और उसे गालियां देते हुए पोपन ने सहदेव को गोली चलाने के लिए कहा। उसके बाद सहदेव ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विकास व संजय उसे पकड़ने के लिए भागे और कप्तान ने हमले के समय उसका रास्ता रोका। पुलिस ने घायल सुमित के ब्यान पर सहदेव सहित 10 नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दुभेटा में एक ग्रामीण को गोली मारने की शिकायत मिली है। जिस पर ग्रामीण के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed