{"_id":"661a1e67fb6fccb3b5097831","slug":"villager-murdered-by-hitting-brick-on-head-in-sonipat-dead-body-found-on-vacant-land-near-johar-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: ग्रामीण की सिर में ईंट मारकर हत्या, जोहड़ के पास खाली जमीन पर मिला शव; शराब की खाली बोतल भी पड़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: ग्रामीण की सिर में ईंट मारकर हत्या, जोहड़ के पास खाली जमीन पर मिला शव; शराब की खाली बोतल भी पड़ी मिली
Sat, 13 Apr 2024 11:25 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:25 AM IST
सार
सोनीपत में यशबीर का शव झोपड़ी के अंदर चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने झोपड़ी से खून से सनी ईंट के साथ ही शराब की बोतल व गिलास भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस मौजूद
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव पुरखास राठी में ग्रामीण का शव गांव के बाहर जोहड़ के पास झोपड़ी से बरामद हुआ है। ग्रामीण की सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है। सुबह चौकीदार झोपड़ी में पहुंचा तो ग्रामीण का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पुरखास राठी निवासी यशबीर (43) अपने चाचा-चाची के साथ रहते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह शुक्रवार देर रात गांव के बाहर जोहड़ के पास बनी झोपड़ी में पहुंचे थे। झोपड़ी में देर रात तक चौकीदार रहता है। रात को चौकीदार उसे झोपड़ी में सोता हुआ छोडक़र वहां से चला गया। शनिवार सुबह चौकीदार मौके पर पहुंचा तो यशबीर का शव झोपड़ी के अंदर चारवाई पर लहूलुहान हालत में मिला।
विज्ञापन
चौकीदार ने शव को देखकर तुरंत मामले की सूचना गन्नौर थाना पुलिस को दी है। सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने झोपड़ी से खून से सनी ईंट के साथ ही शराब की बोतल व गिलास भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।