{"_id":"66803982f05614693d07989b","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-roadways-bus-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120425-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज बस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज बस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
Sat, 29 Jun 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव माहरा के पास सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के भतीजे के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भैंसवान खुर्द निवासी मोहित ने बताया कि उनके चाचा आनंद (54) शुक्रवार दोपहर बाद बिजली का सामान लेने घर से चले थे। उनके घर की बिजली आपूर्ति बाधित थी। वह में गांव माहरा से बिजली के तार लेकर पैदल वापस घर के लिए चले तो माहरा बाईपास पर रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद लोग एकत्रित हो गए और रोडवेज चालक बस को छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल आनंद को गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।