फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vikas won gold in long jump competition

Sonipat News: लंबीकूद स्पर्धा में विकास ने जीता सोना

Wed, 26 Feb 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vikas won gold in long jump competition
फोटो 36- सोनीपत के बहालगढ़ निवासी विकास चौहान राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में जीत के बाद
सोनीपत। 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में सफलता का परचम लहराते हुए बहालगढ़ के पैरा एथलीट विकास ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के चेन्नई में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इसमें विकास ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को मात देते हुए सबसे लंबी छलांग लगा देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला। लाडले के सोना जीतने पर गांव में भी खुशी का माहौल है। परिजन भी बेटे की जीत से फूले नहीं समा रहे। सोनीपत के बहालगढ़ निवासी 22 वर्षीय पैरा खिलाड़ी विकास चौहान ने चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके पिता सूरत सिंह ने बताया कि विकास ने प्रतियोगिता में टी47 लंबी कूद स्पर्धा में 6.75 मीटर लंबी छलांग लगाकर दूसरों को पछाड़ते हुए स्वर्णिम सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकास ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। घंटों अभ्यास करने का उन्हें प्रतियोगिता में फायदा मिला है। जीत के बाद विकास ने भी परिजनों संग अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि वह अब सितंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप व वर्ष 2026 में होने वाले एशियन खेलों की तैयारी में जुटेंगे। विकास का कहना है कि वह इन दोनों प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए सोना जीतने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास चौहान के कोच अजय झंझारिया ने बताया कि विकास की यह जीत उनके कड़े परीश्रम का परिणाम है। उन्होंने विकास को जीत की बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित किया, जिससे जीत के क्रम को आगे भी बरकरार रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed