फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   vihip

अशोक सिंहल गिरफ्तारी से बचने के लिए आए थे सोनीपत

Wed, 18 Nov 2015 01:30 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला सोनीपत
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 18 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल का मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सिंघल का सोनीपत से पुराना नाता रहा है। वे आपातकाल में पुलिस से बचने के लिए कई दिन तक सोनीपत में भाजपा नेता ललित बत्रा के घर रहे।

विज्ञापन


बत्रा ने बताया कि उस समय अशोक सिंहल आरएसएस के प्रांत प्रचारक होते थे। साथ ही रोहतक में आरएसएस का प्रदेश मुख्यालय था। 1977 में देश में आपातकाल लागू हो गया। पुलिस आरएसएस नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। बत्रा परिवार भी आरएसएस से जुड़ा हुआ था। ऐसे में अशोक सिंहल सोनीपत पहुंचे और कई दिन तक उनके घर पर रहे।
विज्ञापन


एक माह सिंहल की व्यवस्था में रहा : बत्रा ने बताया कि 1981 में दिल्ली में आरएसएस का संघ शिक्षा वर्ग का शिविर लगा। उस समय मेरी उम्र करीब 21 साल थी और हिंदू कॉलेज में पढ़ता था। मैं भी शिविर में पहुंचा। वहां वर्ग प्रबंधक की ड्यूटी मिली, जबकि अशोक सिंहल वर्ग अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1993 में सोनीपत में हुआ था सिंहल का सम्मान
पूरे देश में विश्व हिंदू परिषद की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे थे। 24 दिसंबर 1993 को श्रीराम नागरिक अभिनंदन समिति व हिंदू एकता मंच की ओर से शंभू दयाल स्कूल के मैदान में विहिप के उस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल का अभिनंदन करने के लिए समारोह आयोजित किया गया।

विकास मंगला ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल वाले, प्रदेश संघ प्रचारक प्रेम गोयल, डॉ. बजरलाल गुप्ता व शहर से पूर्व विधायक देवीदास, उनके ताऊ स्व. हरिकिशन मंगला, डॉ. बिजेंद्र जैन, डॉ. गणपत राय, डॉ. रामलाल भी मौजूद थे।


आज भी याद है सिंहल की गंभीरता  

तीन बार सोनीपत शहर से विधायक रहे 90 वर्षीय देवीदास का कहना है कि अशोक सिंहल बेहद गंभीर व्यक्ति थे। देश की उन्हें काफी चिंता रहती थी। जब वे सोनीपत आए, तब कई गंभीर विषयों पर बातचीत हुई। देवीदास ने कहा कि सिंहल के साथ यादें तो बहुत जुड़ी हैं, लेकिन अब ज्यादा उम्र होने के कारण यादाशत जवाब दे गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed