फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vigilance team of Electricity Corporation arrived from Rohtak collected theft data

रोहतक से पहुंची बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने जुटाए चोरी के आंकड़े

Sun, 18 Sep 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team of Electricity Corporation arrived from Rohtak collected theft data
विद्युत निगम ग्रामीण कार्यालय में आंकड़े जुटाते एएसआई संदीप कुमार। संवाद - फोटो : Sonipat
गन्नौर। विद्युत निगम के गढ़ी झंझारा रोड स्थित ग्रामीण कार्यालय में शनिवार को रोहतक से विद्युत निगम की विजिलेंस टीम पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई संदीप कुमार ने निगम कार्यालय से बिजली चोरी मामलों से संबंधित आंकड़े जुटाए।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए विजिलेंस की टीम लगातार छापा मार रही है। मार्च 2021 तक गन्नौर क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले करीब 650 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने मुकद्दमे दर्ज किए थे।
विज्ञापन

सितंबर 2022 तक इनमें से करीब 400 उपभोक्ताओं से करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जिसके बाद उनके मुकदमे निरस्त कर दिए हैं। इनके अलावा 5 बिजली चोरों को जुर्माना अदा न करने पर गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शेष 250 उपभोक्ताओं से भी जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मीटर में छेड़छाड़ करने पर 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा बिजली चोरी करते पकड़े तो भुगतनी होगी सजा
बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए उपभोक्ता एक बार जुर्माना भर कर अपने मुकदमे वापस करवा सकते हैं। यदि वही उपभोक्ता दोबारा बिजली चोरी करते पकड़े जाते हैं तो उनके मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे। ऐसा उपभोक्ताओं को जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी होगी।
सरकार के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए विजलेंस व बिजली निगम की संयुक्त टीम कार्रवाई जारी रखेगी। टीम नियमित रूप से छापा मार कार्रवाई कर रही है।
संदीप कुमार, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed